मैं स्टेशन से रेल बदलता हूं,
ये रेल कितने स्टेशन बदलती है,
हर स्टेशन पे लोग बदलते हैं,
लोगो के लिबास बदलते हैं,
जीने के हिसाब बदलते हैं,
जानवर अपनी ज़मीन बदलते हैं,
पक्षी अपना आसमान बदलते हैं,
आसमान अपने रंग बदलता है,
मौसम अपने ढंग बदलता है,
धीरे धीरे समय बदलता है,
जीवन उसके संग बदलता है,
बादल अपना आकार बदलते हैं,
बरखा और बहार बदलते हैं,
बूंद नदी में बदलती है,
नदियां और पहाड़ बदलते हैं,
मैं स्टेशन से रेल बदलता हूं,
हर स्टेशन पर मैं बदलता हूं
No comments:
Post a Comment